पीयू में स्टूडेंट्स ने खेली होली...
चंडीगढ़। एक दूसरे को रंग लगाने की होड़, धमाल और हर और बिखरे हुए होली के रंग। कोरोना वायरस को लेकर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की सजेशन के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) ने बेशक होली न मनाने का फैसला किया हो, लेकिन कैंपस में स्टूडेंट्स ने जमकर होली खेली। लगभग हर डिपार्टमेंट में होली के रंग से डिपार्टमेंट सराबोर थे।