31 लाख रुपए में बिका पीयू का स्टडी टेबल
चंडीगढ़ | ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे ने 60 के दशक में जो फर्नीचर डिजाइन किए थे, उनकी आज लाखों-करोड़ों रुपए कीमत है। लेकिन ये फर्नीचर चंडीगढ़ से गायब हो रहा है और गैरकानूनी तरीके से विदेशों में नीलाम हो रहा है। 5 मार्च को भी फ्रांस के शहर पेरिस में चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई। इस बार 3 आइटम को 57 लाख 20 हजार रुपए में नीलाम किया गया। इनमें सिर्फ पीयू के ही स्टडी टेबल को 31 लाख 97 हजार रुपए में नीलाम किया गया। {विस्तृत पेज-4