पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुखीजा कमेटी खरीदेगी लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के सभी सरकारी कॉलेजों में पुस्तकालय अब हाईटेक होंगे। अब पुस्तकालयों में नई पुस्तकों की खरीद की जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि सरकार द्वारा वही किताबें खरीदी जाएंगी, जो विद्यार्थियों के लिए जरूरी हैं। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक अजीत बालाजी जोशी ने विभाग के जॉइंट डायरेक्टर एसपी सुखीजा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में उच्चतर शिक्षा निदेशालय के चीफ अकाउंट ऑफिसर कंवलजीत सिंह, पंचकूला कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा, विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. हेमंत वर्मा व मुख्यालय में सहायक निदेशक डीपी पूनिया सदस्य होंगे। राजकीय कॉलेजों के प्राचार्य मर्जी से लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें नहीं खरीद पाएंगे। लाइब्रेरी के लिए बनी एडवाइजरी कमेटी की डिमांड नवनियुक्त कमेटी के पास आएगी। अब केव कमेटी द्वारा ही यह तय किया जाएगा कि कॉलेजों में स्थापित लाइब्रेरी के लिए कौन-कौन सी किताबों की खरीद की जानी है। यही नहीं लाइब्रेरी एडवाइजरी कमेटी विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों से बातचीत करेगी।

खबरें और भी हैं...