सनी बने चंडीगढ़ में अमेच्योर गोल्फ चैंपियन
}कंग को मिला 16वां स्थान
| Star Golfer’s| सनी ने अंतिम दिन 77 के कार्ड के बाद 294 पॉइंट्स लेकर दो स्ट्रोक से जीता टाइटल
**
चंडीगढ़ के एचएस कंग ने अंतिम दिन अच्छा कार्ड नहीं खेला और वे 16वें स्थान पर रहे। कंग ने फ्रंट नाइन में 40 का स्कोर लगाया। चंडीगढ़ के ही संजू के साथ-साथ पंजाब के युवराज सिंह और आरोन रॉकी को जॉइंट-17 वां स्थान मिला। दिल्ली के सार्थक छिब्बड़ ने 20वें स्थान के साथ टूर्नामेंट का अंत किया। सार्थक ने फ्रंट नाइन में 40 का स्कोर हासिल किया। सेकंड नाइन में उन्होंने 39 के स्कोर के बाद 308 अंक निकाले।
}चंडीगढ़. समरवीर साही गोल्फ चैंपियनशिप-2020 में सनी ने टाइटल हासिल किया है। सनी ने अंतिम राउंड में 77 का खराब कार्ड लगाया लेकिन वे दो स्ट्रोक की लीड के साथ टाइटल जीतने में कामयाब रहे। सनी ने लास्ट राउंड के फ्रंट नाइन में 42 का स्कोर लगाया और सेकंड नाइन में 35 के स्कोर के बाद वे टॉप स्पॉट पर रहीं। महाराष्ट्र के रोहन पाटिल ने दो स्ट्रोक से पिछड़ने के बाद रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा किया। हरियाणा के वरूण परमार ने 296 पॉइंट्स हासिल किए और वे जॉइंट-2 स्पॉट के साथ ही टूर्नामेंट का अंत करने में कामयाब रहे। सनी टूर्नामेंट में खेल रहे यंग गोल्फर्स में से एक थे और प्रेसिडेंट विवेक वाही ने उन्हें सम्मानित किया।
सनी ने पहले दिन बेस्ट 70 का कार्ड खेला था जबकि दूसरे राउंड में उन्हें 73 का कार्ड मिला। तीसरे दिन वे 74 का कार्ड लगा सके जबकि सनी ने अंतिम होल पर 77 के कार्ड के बाद टाइटल हासिल कर लिया। महाराष्ट्र के रोहन धोले पाटिल ने 296 का स्कोर हासिल किया और लगातार टॉप-5 में चल रहे हरियाणा के वरूण परमार ने 296 पोजिशन के साथ जॉइंट-2 स्पॉट के साथ फिनिश किया। चंडीगढ़ के ही विश्व प्रताप सिंह गिल अंतिम होल पर फॉर्म को कायम नहीं रख सके। गिल ने अंतिम होल पर 81 का कार्ड मिला और वे 297 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहे। हरियाणा के ही रोहन सिंह राणा को पांचवां स्थान मिला और उन्होंने 299 अंक हासिल किए। दिल्ली के दक्ष शौकीन के साथ साथ शुभ जगलान, बिशमदपाल सिंह, बृजेश कुमार जॉइंट-6 पोजिशन पर रहे। राजस्थान के प्रखर असवा ने 11वां स्थान हासिल किया जबकि हरमोहन सिंह 12वें स्थान के साथ टूर्नामेंट का अंत कर पाए। हरियाणा के बिश्नोई को 303 अंक के साथ 12वां स्थान मिला जबकि तेलंगाना के हार्दिक ने 14वां स्थान अपने नाम किया। बंगाल के सौविक नायक भी इसी स्थान पर रहे।