- Hindi News
- National
- Chandigarh News Surajbhan Champion In Mr North India Body Building Competition
मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग कंपीटिशन में सूरजभान चैंपियन
{जीएमसीएच-32 में हुआ कंपीटिशन, 400 से ज्यादा एथलीट्स ने इसमें हिस्सा लिया
| Bodybuilding championship | 85 प्लस किलो वेट कैटेगरी में गुरभेज सिंह पहले स्थान पर रहे, महिलाओं के फिटनेस फिगर कंपीटिशन में नुसरत खान फर्स्ट **
}चंडीगढ़. कोटकपुरा के सूरजभान ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2020 बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जीएमसीएच-32 के ऑडिटोरियम में करवाया गया। इस कंपीटिशन में देशभर से 400 से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इस कंपीटिशन में ओवरऑल बॉडीबिल्डिंग चैंपियन का टाइटल जीतने वाले को मिस्टर एशिया सिंगापुर में भाग लेने का मौका मिलेगा। 85 प्लस किलो वेट कैटेगरी में गुरभेज सिंह पहले स्थान पर रहे। वहीं, अमन राणा दूसरे और मंदीप सिंह तीसरे स्थान पर थे। 80-85 किलोग्राम में हैदर मलिक पहले, हरीश दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। 75-80 किलोग्राम में विनोद कुमार पहले, रमेश कुमार दूसरे और शिवदित्य तीसरे स्थान पर रहे। 70-75 किलोग्राम में सुखप्रीत सिंह पहले, रवि कुमार दूसरे और अतुल तीसरे स्थान पर। 65-70 किलोग्राम में भूपिंदर सिंह पहले, लखवीर सिंह दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम से कम में सूरज पहले, सुमित दूसरे और हरपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम से कम में जय सिंह पहले, वरिंदर दूसरे और राज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बॉडी बिल्डिंग में अमन कंग पहले, उरण कुमार दूसरे और शिवदित्य तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के फिटनेस
फिगर कंपीटिशन में नुसरत खान को पहला, शालिका को दूसरा
और समृति को तीसरा स्थान
मिला। मेंस फिजिक कंपीटिशन में टेक चंद पहले स्थान पर रहे। दलविंदर सिंह दूसरे और विंकल तीसरे स्थान पर थे।