टीचर्स, स्टूडेंट्स दे रहे गरीब बच्चों को शिक्षा
प्राइमरी से 10वीं तक के बच्चों को शिक्षा...इस क्लास में प्राइमरी से लेकर 10वीं तक के बच्चे पढ़ने आते हैं। इसमें से 30 परसेंट बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल नही जाते। हर हफ्ते मे एक दिन एक्टिविटी डे भी होता है जिस से अगर कोई बच्चा किसी और चीज मे टैलेंटेड है तो उसमे उसे फोकस करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस पहल का लक्ष सिर्फ इतना है कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए ज्यादा से ज्यादा टीचर्स या वॉलंटियर इसमें अपना 2 घंटे का योगदान दें। जिसकी वजह से टैलेंटेड और मेहनत के दम पर बच्चों का भविष्य अच्छा बन जाए।
शहर के कुछ टीचर्स और स्टूडेंट्स एक साथ हुए और गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा देने का बीड़ा उठाया। यह काम मनीमाजरा में स्थित आदर्श नगर की बस्ती में रहने वाले बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए किया जा रहा है। करीब 200 बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता हैं। 1 जनवरी को इसकी शुरुआत की गई थी और ज्यादा से ज्यादा ऐसे बच्चों को जोड़ने का मकसद जो स्कूल नहीं जा पा रहे या फिर उन्हें पढ़ने में समस्या आती है। जिस ग्रुप ने इन बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा लिया है उनमें शामिल हैं गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल नयागांव के टीचर कृष्णा राठी, मनीमाजरा में एक कोचिंग सेंटर चलाने वाले विक्रमजीत सिंह, पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए कर रहे मोहित शर्मा, डीएवी सेक्टर 8 से हिंदी टीचर शाम सुन्दर, पीयू से लॉ कर रही ज्योति शर्मा और वॉलंटियर के रूप मे काम कर रही रीना राठी जुड़ी हुई है।