टीचर्स की सैलरी, हॉस्टल स्टाफ का मुद्दा भी उठा
पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलिएटेड शहर के कॉलेजों में टीचर्स की प्रमोशन नहीं हो रही और न ही उनको सैलरी का पूरा ग्रेड नहीं मिल रहा है। बार-बार यूनिवर्सिटी के पास इसकी शिकायत आ रही है लेकिन पीयू प्रशासन भी इस बारे में कोई फैसला नहीं कर रहा है। सिंडीकेट के जीराे आवर में इस बारे में डिस्कस किया गया। टीचर्स की सैलरी को लेकर पिछली दो मीटिंग्स में भी मसला उठा है लेकिन इस बारे में कोई डिसिजन नहीं हाे रहा। शहर के एक टॉप कॉलेज की टीचर ने इस बारे में पहले भी यूनिवर्सिटी को लेटर लिखा था। जीरो आवर में इस बार कोचेस की सैलरी बढ़ाने को लेकर भी डिस्कशन हुआ। सिंडीकेट ने डायरेक्टर स्पोर्ट्स प्रो परमिंदर सिंह को बधाई दी तो प्रो इमैनुअल नाहर ने कहा कि उनके साथ-साथ स्पोर्ट्स स्टाफ को लेकर भी डिसिजन होना चाहिए। खासतौर पर कोचेस की सैलरी को लेकर। डिपार्टमेंट में बहुत से कोच ऐसे हैं जिनकी सैलरी रिवाइज नहीं हुई है। उन्होंने हॉस्टल स्टाफ का मसला भी उठाया। हॉस्टलों में सालों से स्टाफ की सैलरी रिवाइज नहीं हुई है। कईयों को 20-20 साल हो चुके हैं। लेकिन उनको अब तक डीए या जीपी नहीं मिलता है।