पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लो स्कोरिंग मैच में पंजाब से हारी टीम राजस्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}चंडीगढ़. अंडर-19 वमन वनडे ट्रॉफी में पंजाब ने लो-स्कोरिंग मैच में जीत हासिल की और टीम ने राजस्थान को 10 विकेट से हरा दिया। लीग मैच में पंजाब ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और राजस्थान की बल्लेबाज संभल नहीं सकी। टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा जबकि मिडल ऑर्डर में एके गर्ग ने 13 रन बनाए और लोअर ऑर्डर में आरएस सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। पंजाब के बॉलिंग अटैक ने किसी को संभलने नहीं दिया। राजस्थान की वुमन टीम 26.3 ओवरों में 36 रन पर ढेर हो गई। पंजाब की ओर से मन्नत कश्यप ने अच्छी बॉलिंग करते हुए चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि रमन प्रीत कौर और जश्न ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पंजाब की टीम को ओपनर्स ने संभाला। कनिका आहूजा और सृष्टि राजपूत ने तेजी के साथ रन बनाए। दोनों ने 3.1 ओवर में ही पंजाब को जीत दिला दी। कनिका आहूजा ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए जबकि सृष्टि राजपूत ने 8 गेंदों पर 10 रन का योगदान दिया।
खबरें और भी हैं...