पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manimajra News The Corporation Got 132 Crores People Said Now Make The Road

निगम को मिले 132 करोड़, लोग बोले-अब सड़क बना दो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम को प्रशासन की ओर से 132 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में मनीमाजरा निवासियों का निगम से सवाल है की यहां रेलवे अंडरब्रिज के पास कई महीनों से सड़क टूटी हुई है, क्या यह सड़क बन पाएगी। उन्होंने जल्द से जल्द इसे बनाने की मांग की। दरअसल निगम अधिकारी हर बार इस सड़क को कच्ची मिट्टी से भर जाते हैं। बरसात के बाद कच्ची मिट्टी बाहर निकल जाती है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मनीमाजरा निवासियों का मानना है कि बेशक निगम को करोड़ों रुपए का बजट मिल रहा है। मनीमाजरा की सड़कें कभी भी ठीक नहीं होती है। हर बार उन्हें झूठे आश्वासन ही मिलते हैं, लेकिन आज तक यह सड़क ठीक नहीं हुई।

इस तरह बदहाल हो चुकी है सड़क...
खबरें और भी हैं...