एनवायरमेंट सेविंग वेलफेयर सोसायटी ने रोपे पौधे
एनवायरमेंट सेविंग वेलफेयर सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं महासचिव मीरा शर्मा ने विश्व महिला दिवस व अपनी शादी की 25 वीं वर्षगांठ रजत वर्ष पर सेक्टर 47ए पार्क में 31 पौधे लगाकर एक जनचेतना अभियान की शुरुआत की शर्मा दंपति पिछले 15 सालों से पौधारोपण पर कार्य कर रहे हैं और अभी तक चंडीगढ़ में 8500 से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। आज विशेषकर पीपल,बरगद,नीम एवं चंदन के पौधे जो प्रकृति के अनुरूप है उनको लगाकर यह एक संदेश देने की कोशिश की कि हम इस भागदौड़ की जिंदगी में अपने आसपास के पर्यावरण पर भी ध्यान दें और उसका संरक्षण भी करें। 25 दंपत्तियों से
अलग-अलग पौधे लगाकर साथ में जिम्मेदारी भी दी ताकि उस पौधों में पानी दे और उसका संरक्षण कर आगे बढ़ा सकें ।