- Hindi News
- National
- Chandigarh News The Job Of An Actor Is To Observe Others So That They Can Learn
एक्टर का काम ही होता है दूसरों को ऑब्जर्व करना, ताकि सीख सकें
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
अगर मंजिल काे पाना है तो उसके लिए मेहनत करने के अलावा मुकद्दर का साथ, खुद में इच्छाशक्ति, लक्ष्य पाने की चाहत हाेनी चाहिए। मेरा मानना है कि इन चीजों के साथ कामयाबी के राह पर चलेंगे तो बेहतर हाेगा। यह कहना है एक्ट्रेस सुरीली गौतम का। वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची थी तो उन्होंने अपने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बारे में बताया। बोलीं- चंडीगढ़ मेरा होम टाउन है। भले ही मुंबई 2016 में शिफ्ट हो गई थी, लेकिन महीने में दाे बार चंडीगढ़ अाती हूं। क्याेंकि मुझे ट्रैवल करना पसंद है। देखा जाए ताे ट्रैवल करने के दौरान जब अलग-अलग जगह जाते हैं तो सीखने को भी बहुत कुछ मिलता है। बतौर एक्टर मुझे लगता है कि हमारा काम है दूसरों को ऑब्जर्व करना, जैसे लोगाें की बॉडी लैग्वेंज, पहनावा, सोच, बात करने का तरीका अादि। वहीं एक्टर काे खुद नहीं पता होता कि कब उसे किस तरह का किरदार मिल जाए। क्या पता जाे चीज हमने देखी है, उसे माइंड में बिठाया है वह कब काम आ जाए।
सुरीली बोलीं- स्कूल में डांस, सिंगिंग में पार्टिसिपेट किया करती थी। थिएटर भी बहुत किया। पहला मौका मुझे सीरियल मीत मिला दे रब्बा में मिला। तब मैं 16 साल की थी। भले ही छोटी उम्र से शुरुआत हो गई थी लेकिन मैंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। दरअसल हुअा यह कि चंडीगढ़ में ऑडिशन हो रहे थे ताे फ्रेंड्स के साथ मस्ती में ही चली गई और सिलेक्ट हो गई। प्रोजेक्ट की बात करें तो मैं क्वालिटी पर विश्वास रखती हूं।
मेरे लिए प्लस प्वाइंट है
जब खुद एक्टर हो और फैमिली मेंबर्स में डायरेक्टर-एक्टर हों तो किस तरह से गाइड करते हैं? सुरीली बोलीं- यह मेरे लिए बेहद प्लस प्वाइंट है। बहन यामी गौतम मुझे हमेशा मोटिवेट करती हैं और जहां उन्हें लगता है वहां गाइड भी करती है। पिता मुकेश गौतम क्रिटिकल हैं। जब किरदार को निभाने की गहराई के बारे में सुरीली से पूछा गया तो बोलीं- हाल ही में एक फिल्म की है, उसका किरदार मुझसे बेहद मेल खाता था। इसके बावजूद कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि कुछ ही चीजें मिलती-जुलती हैं, बाकी तो रिसर्च करके क्रिएट करनी पड़ती हैं, जैसे स्क्रिप्ट के मुताबिक लुक कैसी होगी, बॉडी लैंग्वेज कैसे हाेनी चाहिए, बोलने का लहजा किस तरह का होगा अादि।
Chit Chat