पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News This Time Dhanas Is The Most Expensive Liquor Contract Reserve Price Of Rs 725 Crores

इस बार सबसे महंगा शराब ठेका धनास का, रिजर्व प्राइस 7.25 करोड़ रुपए का

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 अप्रैल से लागू होगी नई पॉलिसी...1 अप्रैल से ये नई एक्साइज पाॅलिसी लागू होगी। हांलाकि पंचकूला में बार टाइमिंग रात तीन बजे तक किए जाने के बाद चंडीगढ़ में भी रेस्टोरेंट्स और पब बार ओनर्स की तरफ से प्रशासन से मांग की गई थी कि कम से कम रात 2 बजे तक बार टाइमिंग की जानी चाहिए, लेकिन प्रशासन की तरफ से ये मांग नहीं मानी है। मौजूदा साल की तरह ही अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए भी टाइमिंग रखी गई है। इसमें रात 1 बजे तक की टाइमिंग रहेगी लेकिन शराब का आखिरी आॅर्डर रात 12 बजे के बाद का नहीं होना चाहिए। सिर्फ फाइव स्टार होटल्स को ही 24 घंटे लिकर सर्व करने को लेकर परमिशन रहेगी।

{95 ठेकों के लाइसेंस से ही 342.40 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला

{बार टाइमिंग पहले की तरह ही रात 1 बजे तक ऑर्डर 12 बजे बाद नहीं

इस बार एक्साइज पाॅलिसी में कुछ नए प्रावधान भी चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से किए गए हैं। स्वच्छता अभियान के तहत
शराब ठेकेदारों के लिए जरूरी किया गया है कि वे अपने अपने ठेकों के आसपास साफ सफाई
का पूरा ध्यान रखें।

अगर एेसा नहीं करते हैं तो पेनल्टी का प्रोविजन रखा गया है। इसमें पहली बार वायलेशन
किसी शराब ठेके के बाहर मिलती है तो इस पर ठेकेदार पर 10
हजार रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी जबकि दोबारा यही वायलेशन होने पर 25 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी।

वहीं इस बार कुल 95 शराब ठेके आॅक्शन में रखे गए हैं
जिनमें सबसे महंगा शराब का ठेका इस बार धनास का होगा। यहां के ठेके की रिजर्व प्राइस ही 7.25 करोड़ रुपए रखी गई है। सभी शराब के ठेकों की रिजर्व प्राइस 342.40 करोड़ रुपए तय की गई है। वहीं सबसे ज्यादा शराब के ठेके मनीमाजरा में खुलेंगे। मनीमाजरा के लिए कुल 10 साइट शराब के ठेके खोलने के लिए तय की गई है जबकि दो साइट मनीमाजरा में आते मौलीजागरां की है।

खबरें और भी हैं...