समाज में जिम्मेदारी निभाने वालों को मिलेगा सम्मान
चंडीगढ़ | समाज में खुद के लिए जीने वाले लोग तो बहुत होते हैं, लेकिन बहुत कम होते हैं जोकि समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं। ऐसे ही लोगों को सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में कर्मयोगी एक्सिलेंस अवॉर्ड 2020 से 14 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उनके लिए है जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, एग्रीकल्चर, डिफेंस, सोशल वर्क जैसी फील्ड में अपनी छाप छोड़ी है। अवॉर्ड समारोह की ज्यूरी मेंबर अनु ने बताया कि इस कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में शहीद हुए ले. त्रिवेणी सिंह को मरणोपरांत यह सम्मान उनके परिवार का दिया जाएगा। अगम खन्ना को यंग अचीवर सम्मान, सोशल कार्य करने वाले अजय गोयल, सैनिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने वाले यमुनानगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया जाएगा। पर्यावरण एक्टीविस्ट संदीप बिमटा को एनवायर्नमेंट के क्षेत्र में और रूरल एरिया में निशुल्क स्वास्थ्य चैकअप कैंप लगाने वाले डा. ऋषभ सिंगला को हेल्थ के लिए कर्मयोगी एक्सीलेंस अवॉर्ड से दिया
Proud Moment