- Hindi News
- National
- Chandigarh News Three Lakh Silverware Stolen From Sector 43 Durga Mata Temple
सेक्टर-43 दुर्गा माता मंदिर से चांदी का तीन लाख का सामान चोरी, फुटेज में दिखे दो चोर
सेक्टर-43 स्थित दुर्गा माता मंदिर के अंदर से भगवान की मूर्ति से चांदी का सामान चोरी कर लिया है। मामले में सेक्टर 36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक स्तर पर जांच में सामने आया है कि चोरी करने वाले दो लोग है। जो कि छत के रास्ते से मंदिर के अंदर दाखिल हुए है। चोरी हुए सामान में चांदी के गणेश जी की मूर्ति, 7 मुकुट, 2 माता के छत्र, एक सोने का टिक्का और दो चरण पादुकाएं शामिल है। सारे सामान की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।
बताया कि घटना वीरवार सुबह की है जब पुजारी ने मंदिर खोला और देखा कि भगवान की मूर्ति के साथ लगे हुए शीशे टूटे हुए है और उनपर सजा हुआ चांदी का सामान चोरी हो गया है। पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि दो चोर मंदिर में दाखिल हुए थे। वह छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। अंदर आने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को दूसरी तरफ घूमा दिया। वह रात को करीब एक बजकर 42 मिनट पर दाखिल हुए थे। उन्होंने मुंह ढ़के हुए थे। इसके अलावा उन्होंने पीठ पर बैग लादे हुए थे।
मां की मूर्ति से छत्र व त्रिशूल और लक्ष्मण की मूर्ति से चुराया गया मुकुट।
अंदर सो रहे थे सेवादार..मंदिर में रात को सेवादार मौजूद थे। लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। वह सोते रहे। सुबह जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम ही नहीं पड़ा कि किस समय चोरी हुई है। अब पुलिस एरिया में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है ताकि पता लग सके कि आरोपी किस वाहन में आए थे या पैदल आए थे।