पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Three Thousand Posts To Be Filled In Transport Department Department Will Make Policy

ट्रांसपोर्ट विभाग में भरे जाएंगे तीन हजार पद, विभाग बनाएगा पाॅलिसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग में कर्मचारियों के बैकलॉग को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से एक पाॅलिसी तैयार की जाएगी। इसके तहत विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर रखने की बजाय पक्की भर्ती किए जाने के पक्ष में हैं। विभाग में मौजूदा समय में 3062 पद खाली हैं। बैकलॉग को पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारी दूसरे राज्यों की पाॅलिसी का भी अध्ययन कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि दूसरे राज्यों में विभाग में भर्ती प्रक्रिया और बैकलॉग को किस तरह से पूरा किया जाता है। स्टाफ की कमी से विभाग का कामकाज भी प्रभावित होता है। हालांकि विभाग मौजूदा समय में कांट्रेक्ट एवं आउटसोर्स के जरिए कर्मचारियों की भर्ती कर काम चला रहा है। विभाग द्वारा जल्द ही खाली पड़े पदों को भरने के लिए राज्य सरकार को लिखा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलते ही इन पदों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी। इसमें रिजर्वेंशन कोटे के पदों को भी भरा जाएगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि विभाग में बैकलॉग और रिजर्वेशन कोटे के पदों को समय समय पर भरा जाता है। भर्ती के समय यह तय किया जाता है कि पदों को पाॅलिसी के तहत ही भरा जाता है।

सरकार ने 58 साल से अधिक उम्र के अफसरों व कर्मचारियों को हटाना शुरू किया

चंडीगढ़ |प्रदेश सरकार ने अपने फैसले पर अमल करते हुए 58 साल से अधिक के कर्मचारियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रियों ने अपने विभाग के अधिकारियों आदेश जारी करना शुरू कर दिया। इस फैसले से सरकार को यह फायदा होगा कि अपने चुनावी मेनिफेस्टो के वायदे को पूरा करने को आगे बढ़ी। वहीं सरकारी खजाने पर भी बोझ कम पड़ेगा। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और सरकार को इन युवाओं को प्रोबिशन पीरियड के दौरान कम वेतन देना होगा। उम्रदराज कर्मचारियों को हटाने को लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने अपने अधीन आने वाले विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग और पीपीपी स्कीम के अधीन काम कर रहे 58 साल से अधिक उम्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत हटाने का फैसला किया है। इसके बाद मंत्रियों ने अपने विभाग को आदेश जारी करना शुरू कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि राज्य के बेरोजगार नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने के लिए यह सरकार का अहम प्रयास है। इस बारे मंत्री ने विभागों के प्रमुखों को लिखा है कि खाली होने वाले पदों पर नौजवानों को भर्ती करने के लिए तुरंत कार्यवाही आरंभ की जाए।

यूनियनें लगातार कर रही हैं खाली पड़े पदों को भरने की मांग

ट्रांसपोर्ट विभाग की यूनियनें लगातार सरकार से विभाग में कांट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के चलते विभाग के दूसरे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ जाता है। जिसके लिए संगठन लगातार सरकार पर इन खाली पड़े पदों को भरने की मांग कर रहे है।

आदेश जारी कर रहे मंत्री
खबरें और भी हैं...