- Hindi News
- National
- Chandigarh News Today The Force Will Not Be Deployed To Maintain The Special Block Law And Order Of Drunken Drive
आज नहीं लगेंगे ड्रंकन ड्राइव के स्पेशल नाके, लॉ एंड अॉर्डर को बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात
}पीजीअाई, से-32, 16 की ओपीडी बंद
}रैश ड्राइविंग और मनचलों पर रहेगी नजर...
होली के त्योहार के दौरान रैश ड्राइविंग और छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इस दौरान सेक्टर 11-12 मार्केट, सेक्टर 10 गेड़ी रूट को लिमिटेड व्हीकल जोन एरिया बनाया गया है। पुलिस ने 64 नाके लगाए जाएंगे। सभी ड्यूटियां सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगी। लड़कियों के हॉस्टल मार्केट और सेक्टर में पुलिस की नजर रहेगी।
}पीयू में होली तो हो ली...
होली के मौके पर मंगलवार को पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 की ओपीडी बंद रहेगी। इमरजेंसी सर्विसेज जारी रहेंगी। तीनों हॉस्पिटल में होली पर किसी भी इमरजेंसी के लिए स्पेशल टीम तैनात की गई हैं।
}941 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे...
शहर में होली के दिन लॉ एंड अॉर्डर को मेंटेंन रखने के लिए 941 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस के मुताबिक 6 जीओ, 31 इंस्पेक्टर व एसएचओ और 904 अन्य पुलिस कर्मी तैनात रहेगें।
}ध्वनि प्रदूषण के होंगे केस दर्ज...
अपने वाहनों के साइलेंसर फाड़कर शोर मचाने वाले और गाड़ियों में जोर जोर से गाना सुनने वालों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण के केस दर्ज किए जाएंगे। वहीं जो लोग हुड़दंग करेंगे, उन्हें भी प्रिवेंटिव एक्शन के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।
चंडीगढ़ | होली पर पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को घर जाना होता है, इसलिए एक दिन पहले ही सभी दोस्तों को जमकर रंग लगाया। {फोटो: अश्वनी राणा
चंडीगढ़ | कोरोना वायरस के चलते होली पर शहर में ड्रंकन ड्राइव पर रोक लगाने के लिए स्पेशल नाके नहीं लगाए जाएंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि हुड़दंगी मनमर्जी कर सकेंगे। यदि किसी अन्य वॉयलेशन पर पकड़े गए और ट्रैफिक कर्मी को लगा कि आपने शराब पी हुई है तो आपको एल्कोसेंसर लगाकर चेक किया जाएगा। यदि शराब की मात्रा ज्यादा पाई गई तो आपके वाहन को इम्पाउंड कर चालान काटा जाएगा।
शहर में नाके लगाकर हुड़दंगबाजों पर नकेल कसी जाएगी। पुलिस की पीसीआर की जिप्सियां होली के त्योहार के दौरान गश्त करेगी और छेड़छाड़ कर रहे लोगों को काबू करेगी। देखा गया है कि कुछ युवक टोलियों में सड़कों पर हंगामा करते हैं और बाकी लोगों काे भी परेशान करते हैं।