पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टॉपर पारस जिंदल ने दिए इकोनॉमिक्स के टिप्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐसे बना पारस टॉपर...टॉपर बनना आसान नही लेकिन इसके लिए पारस ने पूरी प्लैनिंग की थी। पारस को हमेशा जो भी स्कूल में पढ़ाया जाता था उसको घर जाकर एक बार कम से कम रिवाइज जरूर किया। सही सोर्स ऑफ स्टडी चुनना बहुत जरुरी है इसलिए क्लास मे लेक्चर लगाते समय पारस ने खुद के नोट्स बनाए। जिस वजह से एग्जाम के दौरान रिवाइज करने मे आसानी हुई।एग्जाम्स की तैयारी के लिए मिली छुटिट्यों मे एग्जाम की डेटशीट के हिसाब से पूरा टाइम टेबल बनाया और उसको फॉलो किया। बीच बीच मे माइंड फ्रेश करने के लिए कभी स्केचिंग, कभी सैर और कभी बैडमिंटन खेला। पारस सेल्फ स्टडी में विश्वास रखते है इसलिए इन्होंने कोचिंग सेंटर नही ज्वाइन किए थे।

दैनिक भास्कर ने “एग्जाम उत्सव: यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा’ कैंपेन के तहत स्टूडेंट्स को स्ट्रेस फ्री रखने और लास्ट मिनट एग्जाम टिप्स देने के तहत पिछले साल भवन विद्यालय पंचकूला के टॉपर से बात की और जाना कि किस तरह से अच्छे मार्क्स लिए जाएं।

पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में भवन विद्यालय, पंचकूला के टॉपर थे पारस जिंदल। वह
अब राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पटियाला से बीए लॉ कर रहे है। पारस ने कहा कि थोड़ा
समय अगर हर सब्जेक्ट्स को दें और कोचिंग से ज्यादा सेल्फ स्टडी पर फोकस रखें तो
आपको कॉन्सेप्ट ज्यादा अच्छे से याद रहेंगे और आप एग्जाम्स में बेहतर स्कोर कर पाएंगे। इसके साथ ही स्कूल मे पढ़ाए गए टॉपिक्स को उसी दिन घर आकर एक बार पढ़ लें तो
आपको याद रखने के लिए आसान होता है। 13 मार्च को इकोनॉमिक्स के एग्जाम में कैसे बेहतर स्कोर कर सकते हैं इसके लिए पारस जिंदल यह टिप्स दिए।

}स्टूडेंट्स को दिए ये इम्पोर्टेन्ट टिप्स

{ ग्राफ्स और शेड्यूल को रटने से ज्यादा उसके पीछे के रीज़न और ग्राफ के शेप को समझे ऐसा करने से अगर आप एग्जाम में वैल्यू भूल भी गए तो उनको चेंज कर पाएंगे।

{ आंसर हमेशा पॉइंट्स मे लिखें और आंसर की शुरुआत में इंट्रोडक्शन और अंत में कनक्लूजन जरूर लिखें। इसे एग्जामिनर को पेपर चेक करने मे आसानी होगी और आपको मार्क्स भी अच्छे मिलेंगे।

{ ज्यादा ध्यान टेक्निकल और इम्पॉर्टेंट चैप्टर पर दें। नेशनल इनकम और न्यूमेरिकल्स सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें क्योंकि इन से ही ज्यादा मार्क्स का पेपर आता है।

खबरें और भी हैं...