पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैलरी घोटाला करने वाले अॉफिसर का किया ट्रांसफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनको भी किया गया ट्रांसफर...वहीं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस एंड एकाउंट्स आॅफिसर गुलशन मेहता को नगर निगम में ट्रांसफर किया गया है। वहीं एमसी से डिप्टी कंट्रोल फाइनेंस एंड एकाउंट्स वरिंद्र सिंह ठाकुर को पुलिस डिपार्टमेंट में भेजा गया है। पुलिस डिपार्टमेंट में अभी इस पोस्ट का एडिशनल चार्ज देख रहे सुधीर पराशर को रीलीव कर दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में बतौर एसी(एफ एंड ए) काम कर रहे जसवीर सिंह को सीएचबी का चीफ एकाउंट्स आॅफिसर की भी जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस डिपार्टमेंट में सैलरी घोटाला करने वाले एसओ अकाउंट्स जगदीप सिंह शेहरावत को अब नगर निगम में ट्रांसफर कर दिया गया है। सोमवार को एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर मनोज परिदा की तरफ से ट्रांसफर आॅर्डर जारी किए गए हैं। जगदीप सिंह समेत कुल चार फाइनेंस एंड एकाउंट्स आॅफिसर्स को दूसरे डिपार्टमेंट्स में ट्रांसफर किया गया है।

क्राइम ब्रांच की तरफ से पुलिस डिपार्टमेंट में इस सैलरी घोटाले को लेकर धोखाधड़ी, इंबजलमेंट और प्रिवेंशन आॅफ करप्शन एक्ट की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और इसमें जगदीप सिंह को
मुख्य आरोपी बनाया गया है जिसके साथ उसके 39 पुलिस कर्मियों के नाम भी इस एफआईआर में दर्ज किए गए हैं। एफआईआर होने के बाद जगदीप सिंह को पुलिस डिपार्टमेंट से हटाकर नगर निगम में ट्रांसफर किया गया है जबकि उनकी जगह पर नगर निगम में काम कर रही सेक्शन आॅफिसर सीमा ठाकुर को पुलिस डिपार्टमेंट में ट्रांसफर किया गया है
जहां से जगदीप को रीलीव
करते हुए यहां आईजी प्रिजन के सेक्शन आॅफिसर का भी एडिशनल चार्ज उनको सौंपा गया है।

{चार एकाउंट्स आॅफिसर्स की एक डिपार्टमेंट से दूसरे में ट्रांसफर की गई
खबरें और भी हैं...