पंजाब की सिविलसर्विसेज क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 13 को
}चंडीगढ़. सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट 19 से 24 मार्च तक विनय मार्ग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चाणक्यपुरी और रामजस स्पोर्ट्स माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। पंजाब के डायरेक्टर स्पोर्ट्स संजय पोपली ने बताया कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पंजाब की क्रिकेट टीम का चयन 13 मार्च को प्रेक्टिस ग्राउंड पीसीए स्टेडियम सेक्टर-63 एसएएस नगर में सुबह 10:00 बजे करवाया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी सरकारी कर्मचारी (रेगुलर) अपने-अपने विभागों से इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एनओसी हासिल कर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।