जुवेनाइल होेम में दो कैदियों ने गार्ड को पीटा, केस दर्ज
चंडीगढ़| सेक्टर 25 स्थित जुवेनाइल होम में कैद दो कैदियों ने सिक्योरिटी गार्ड को पीट दिया। मामले में जांच करने के बाद सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना रविवार की है जब दो कैदी जुवेनाइल होम में कैद थे। उनके घरवाले उन्हें मिलने के लिए आए थे। घरवालों ने कुछ सामान देने के लिए बोला। लेकिन गार्ड ने मना कर दिया कि वह सामान लेकर नहीं जा सकते है। इस पर कैदियों ने पहले मनाने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं माने तो मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जाया गया। वहीं मामले में पुलिस ने शिकायत लेने के बाद केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जल्द ही दोनों कैदियों को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक जुवेनाइल होम में लगी हुई फुटेज में भी घटना रिकॉर्ड हो गई है कि किस तरह से कैदी गार्ड को पीट रहे हैं।