- Hindi News
- National
- Chandigarh News University Business School Test Postponed Student Boycott Classes
यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के टेस्ट स्थगित, स्टूडेंट ने किया क्लासेस का बायकाॅट
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के टेस्ट स्थगित कर दिए गए हैं। अब यह एग्जाम 24 मार्च के बाद होंगे। इटली से होकर लौटे स्टूडेंट और उसके बाद पैदा हुए विवाद के कारण फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने वीरवार को क्लासेस का बायकॉट किया। एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप की डेराबस्सी वाले स्टूडेंट के साथ क्लासेस लगाने वाले सभी 12 स्टूडेंट्स का न सिर्फ हेल्थ चेकअप किया गया, बल्कि उनका रिकॉर्ड भी यूटी के हेल्थ डिपार्टमेंट ने लिया है।
सूत्रों के अनुसार यूबीएस ने स्टूडेंट की डिमांड पर डिपार्टमेंट के प्रोफेसर वाली एकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी की मीटिंग बुलाई थी, लेकिन कमेटी के सामने स्टूडेंट ने डिमांड रखी कि कुछ दिन के लिए क्लासेज को बंद कर दिया जाए। सिर्फ टेस्ट स्थगित करने की डिमांड ही रखी गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने अपने स्तर पर क्लासेज नहीं लगाई। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के अनुसार कोरोना वायरस से प्रभावित किसी भी देश की यात्रा करके लौटे व्यक्ति को 14 दिन तक सभी से अलग रखना जरूरी है।