पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Use Graphs Diagrams And Schedules More In The Answers Of Economics

ईकोनॉमिक्स के आंसर्स में ग्राफ, डायग्राम और शेड्यूल का ज्यादा इस्तेमाल करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{टीचर सोनिया गगनेजा का 10 साल से 100 % रिजल्ट रहा है

एग्जाम के दिन चल रहे हैं और बोर्ड क्लासेज के स्टूडेंट्स ज्यादा स्ट्रेस में हैं। वह स्टूडेंट्स कैसे स्ट्रेस फ्री रहें और आखिरी मिनट में कैसी तैयारी करें इसको लेकर दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे “एग्जाम उत्सव: यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा’ कैंपेन के तहत गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमएचसी मनीमाजरा में ईकोनॉमिक्स की टीचर सोनिया गगनेजा से बात की। पिछले 10 सालों से टीचर सोनिया का रिजल्ट 100 परसेंट रहा है यानी कोई
स्टूडेंट न फेल हुआ और न ही कंपार्टमेंट आई। 13 मार्च को होने वाले ईकोनॉमिक्स के पेपर को कैसे अटेम्पट करें और इन बचे हुए दिनों में कैसे तैयारी करें इसके टिप्स सोनिया गगनेजा ने शेयर किए।

}स्टूडेंट्स को दिए ये इम्पोर्टेन्ट टिप्स

- मैथ्स और साइंस की तरह इकोनॉमिक्स में भी आप रट्टा नही मार सकते इसलिए सभी चैप्टर्स के काॅन्सेप्ट से जुड़े फर्स्ट पेज पर ही नोट्स बनाएं।

- शार्ट नोट्स के अलावा आप फ्लो चार्ट और माइंड मैप बनाएं। इसके बाद रिविजन के समय सिर्फ नोट्स और चार्ट्स की मदद से लिख कर प्रैक्टिस करें।

- डेफिनेशनस को उस के लॉजिक और रीजनिंग के काॅन्सेप्ट के साथ समझें। एग्जाम में जवाब देते समय अगर आप डेफिनेशन लिखतें है तो मार्क्स अच्छे मिलते है।

- अपने आंसर्स में ग्राफ, डायग्राम और शेडयूल का ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे आप अच्छा स्कोर करते हैं।

- फॉर्मूला और ग्राफ सिर्फ पढ़ने से आप एग्जाम में कंफ्यूज होने लगते है इसलिए फॉर्मूला और ग्राफ्स को लिख कर प्रैक्टिस करें।

- एग्जाम में बैटर कॉन्फिडेंस और स्पीड के लिए एक्स्ट्रा टाइम में सैंपल पेपर्स या सिलेबस के ब्लूप्रिंट्स सॉल्व करें। इकोनॉमिक्स की इम्पॉर्टेन्ट टिप्स

- 6 मार्क के सवाल में सबसे पहले इंट्रोडक्शन में सवाल से जुड़े काॅन्सेप्ट को बताएं फिर बॉडी और कॉनक्लूजन में अपने आंसर को डिवाइड करके लिखें।

- सवाल ना आने पर भी चैप्टर या सवाल से जुड़ा कुछ भी मैटर में लिखें और ना आने वाले सवालो के लिए जगह छोड़ कर बाकी के सवाल करें। उसमे फंस कर समय न बर्बाद करें।

- न्यूमेरिकल्स के लिए नेशनल इनकम के न्यूमेरिकल्स की रेगुलर प्रैक्टिस करें। इसके साथ ही चैप्टर्स की बैक एक्सरसाइज और सैंपल पेपर में दिए गए न्यूमेरिकल्स भी सॉल्व करें।

एग्जाम के दिन चल रहे हैं और बोर्ड क्लासेज के स्टूडेंट्स ज्यादा स्ट्रेस में हैं। वह स्टूडेंट्स कैसे स्ट्रेस फ्री रहें और आखिरी मिनट में कैसी तैयारी करें इसको लेकर दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे “एग्जाम उत्सव: यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा’ कैंपेन के तहत गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमएचसी मनीमाजरा में ईकोनॉमिक्स की टीचर सोनिया गगनेजा से बात की। पिछले 10 सालों से टीचर सोनिया का रिजल्ट 100 परसेंट रहा है यानी कोई
स्टूडेंट न फेल हुआ और न ही कंपार्टमेंट आई। 13 मार्च को होने वाले ईकोनॉमिक्स के पेपर को कैसे अटेम्पट करें और इन बचे हुए दिनों में कैसे तैयारी करें इसके टिप्स सोनिया गगनेजा ने शेयर किए।

ऐसे करें एग्जाम की तैयारी: पेपर शुरू करने से पहले 15 मिनट के लिए पहले पेपर को अच्छे से पढ़ें और जो सवाल अच्छे से आते हैं उन्हें मार्क कर लें। एग्जाम में सभी सेक्शंस को सीरियल ऑर्डस से अटेम्पट करें। इससे क्वेश्चन पेपर में सवालों को लेकर कोई कंफ्यूजन नही होगी। सवालों में अगर डिफ्रेंशिएट करने के लिए कहा है तो उसे टैबुलर फॉर्म में लिखें। इससे आपको अपने आप पॉइंटस मिलने लगते है। आंसर्स को हमेशा टेबल या डायग्राम के बेसिस पर दें। इससे प्रेजेंटिशन आसान होती है और सही फॉरमेट में अटेम्प्ट करने के भी नंबर मिलते हैं। डायग्राम बनाने के साथ- साथ लेबलिंग भी करते चलें। इससे आप लेबलिंग्स मे कंफ्यूज नही होते और ना ही कुछ भूलते हैं। डायग्राम्स हमेशा पेंसिल से बनाए पेन से नही। पेंसिल से बनाए गए डायग्राम्स में आप अपनी गलतियों को भी बाद में सही
कर सकते हैं। एग्जाम करते समय ध्यान दे की डेली लाइफ में इस्तेमाल कर रहे शॉर्ट फॉर्म ना लिखे और इम्पॉर्टेन्ट टर्म्स के भी एब्रीविएशंस को स्टैंडर्ड फॉर्म में लिखें। आंसर्स को लंबे पैराग्राफ में लिखने की जगह उसे इम्पॉर्टेन्ट हेड लाइन और सब हेडलाइंस में लिखें। इससे रिटन मैटीरियल और ज्यादा एक्यूरेट बनता है। आंसर्स लिखने के बाद सभी इम्पॉर्टेन्ट वर्ड्स और पॉइंट्स को हाईलाइट करें या बोल्ड में लिखें। इससे एग्जामिनर को मार्क्स देने में आसानी होती है।

खबरें और भी हैं...