- Hindi News
- National
- Chandigarh News Vineet Gandhi Honored With Indian Achievers Award For Social Service
विनीत गांधी सामाजिक सेवा के लिए इंडियन अचीवर्स अवाॅर्ड से सम्मानित
चंडीगढ़ | विनीत गांधी को नई दिल्ली में आयोजित 51 वें राष्ट्रीय ब्रांड और विपणन शिखर सम्मेलन के अवसर पर सामाजिक सेवा के लिए इंडियन अचीवर्स अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। विनीत गांधी पिछले 14 सालों से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ एक ट्रैफिक मार्शल हैं। उन्होंने कई रोगियों के इलाज में लगभग 5 चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया है और दवाएं भी दान की हैं। उन्होंने स्वयं रक्तदाता होने के अलावा 10 रक्तदान शिविरों के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया है। उन्होंने नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लिया है।