- Hindi News
- National
- Chandigarh News Vvip Will Not Be Allowed To Offer Bouquets Plants Khadi Handicroft And Books
वीवीआईपी को नहीं मिलेंगे बुके, पौधे, खादी हैंडीक्रॉफ्ट और किताबें भेंट करने की छूट
चंडीगढ़| प्रदेश में अब वीवीआईपी को विभिन्न प्रकार के समारोह व कार्यक्रमों में फूलों के बुके नहीं दिए जाएंगे। सरकार ने इस पर पाबंदी लगा दी है। चीफ सेक्रेटरी की ओर से इस संदर्भ में लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं प्लास्टिक से बनी चीजों को भी अब भेंट नहीं किया जा सकेगा। इस पर भी रोक रहेगी। सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, मुखियाओं, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों, डीसी, एसपी, आईजी, पुलिस आयुक्तों, सभी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, एडवोकेट जनरल और प्रिंसिपल अकाउंट जनरल को इस संदर्भ में सूचित किया गया है। बड़ी बात यह है कि यह आदेश सभी सांसद, मंत्री, विधायक व सीएम पर भी लागू होंगे। यदि कहीं जरूरी हुआ तो संबंधित जिला प्रशासन की ओर से कागज में चार फूलों को लपेट कर दिया जा सकता है। ताजा आदेशों में कहा गया है कि वीवीआईपी के कार्यक्रमों के दौरान आयोजकों और पुलिस व सिविल प्रशासन द्वारा फ्लोवर पॉट में पौधे गिफ्ट किए जा सकेंगे। खादी हैंडीक्रॉफ्ट और किताबों को भी गिफ्ट किया जा सकेगा।