मनीमाजरा में सड़कों पर बह रहा पानी, दिक्कत
मनसा देवी रोड की हालत सबसे खराब...मलकीत सिंह का कहना है कि यहां सबसे अधिक बुरी दशा मनसा देवी रोड पर है। यहां के अधिकतर ड्रेनेज सिस्टम बंद पड़े हैं। पानी बहकर सड़कों पर आ रहा है और सड़कें टूट रही है, जिस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। गंदे पानी के छींटे लोगों के कपड़ों पर पढ़ते हैं। वहीं माता मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु अधिकतर पैदल ही यहां से निकलते हैं और गाड़ियों से गंदे पानी के छींटे उनके कपड़ों पर पड़ते हैं। इसको लेकर श्रद्धालु में भी रोष पनप रहा है।
मनीमाजरा के अधिकतर हिस्सों में ड्रेनेज सिस्टम बंद
पड़े हैं, जिस कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। इसी कारण सड़कें टूट रही हैं।
इसी को लेकर स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने कई बार इसकी शिकायत भी की है, लेकिन नगर निगम पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हालांकि स्थानीय पार्षद विनोद अग्रवाल को लोगों ने इस मामले की शिकायत की तो वे इसका जायज़ा लेने के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बावजूद भी अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। बीते दो दिनों से हो रही बरसात के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है, जिस कारण लोगों को सड़कों पर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं सड़कें भी टूट रही हैं। मनीमाजरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मलकीत सिंह का कहना है कि अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ। कई बार इसका निरीक्षण भी करवाया गया। स्थानीय दुकानदार भी इसकी शिकायत कर चुके हैं।