पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News When Sent To Pick Up The Child The Relative Reached Another School The Mother Made A Call For Kidnapping

बच्चे को लेने भेजा तो रिश्तेदार पहुंच गया दूसरे स्कूल में, मां ने की किडनैपिंग की कॉल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर-38 में सोमवार दोपहर को किडनैपिंग की सूचना आई। जांच की गई तो पाया कि मामला मिस अंडर स्टेडिंग का है। जिसके बाद मामले में दोनों पक्षों को सामने बैठाया गया और फिर डीडीआर दर्ज कर ली गई।

बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है जब सेक्टर-38सी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे की मां ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की कि कोई उनके बच्चे को किडनैप करने की कोशिश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला द्वारा शिकायत दी गई कि उसका बच्चा तेजस सेक्टर-38 के एक स्कूल में प्ले वे स्कूल में पढ़ता है। उन्हें सोमवार को उनके बेटे की मैडम का कॉल आया था। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की। पुलिस को टीचर ने बताया कि लड़कों ने बोला कि वह तेजस को लेने के लिए आए है। उनकी मां ने भेजा है। इस पर मैडम ने मां से फोन पर बात करवाने के लिए बोला। लड़कों ने मैडम को एक नंबर दिया जिसके बाद वह चले गए। इस पर मैडम ने मां को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने दिए नंबर पर कॉल किया। कॉलर ने बताया कि वह डड्डूमाजरा से बोल रहे है। उन्होंने रिश्तेदार को बेटे को पिक करने के लिए भेजा था। इस पर जांच शुरू की गई ताे पाया कि उनके बेटे का नाम भी तेजस है और वह सेक्टर-40 के प्ले वे स्कूल में पढ़ता है। वेरिफाई किया तो पाया कि असलियत में उनके बेटे का नाम तेजस है और वह सेक्टर-40 प्ले वे स्कूल में पढ़ता है। जिसके बाद मामले में डीडीआर दर्ज कर ली गई।

मामले में जांच करनी पुलिस।
खबरें और भी हैं...