- Hindi News
- National
- Chandigarh News Where The Area Of The Forest Will Decrease Action Will Be Taken On The Forest Officer
जहां घटेगा जंगल का रकबा, वहां के फॉरेस्ट अफसर पर होगी कार्रवाई
चंडीगढ़|पंजाब में फॉरेस्ट की जमीन के घटते रकबे का लेकर सरकार चिंतित हैं। इसलिए घटते जमीन के रकबे पर रोक लगाने के लिए सरकार एक नई पॉलिसी बनाने जा रही है। इसका फैसला वन विभाग के मंत्री और अधिकारियों के साथ हुई मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मीटिंग में लिया गया। इसमें यह भी तय किया गया कि जिस भी जिले में फॉरेस्ट की जमीन का रकबा कम होगा, उसके लिए वहां का डीएफओ और रेंज अफसर जिम्मेदार होगा।