पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। शुक्रवार सुबह हल्की बौछारें पड़ीं। उसके बाद धूप निकल आई। शाम को फिर बादल छाने के साथ 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हो गईं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर तक बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम खुल सकता है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छा सकते हैं। दोपहर तक हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। रविवार और सोमवार को आंशिक बादल छा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...