पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली के रंग बालाजी के संग, फूलाें की हाेली अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ की ओर से होली के रंग बालाजी के संग का उत्सव के उपलक्ष्य में हाेली के पूर्व संध्या पर शाेभायात्रा निकाली गई।

शाेभायात्रा में बालाजी प्रचार मंडल के सभी सदस्यों सहित सैकड़ाें भक्ताें ने हिस्सा लिया। ये शाेभायात्रा श्री बालाजी प्रचार मंडल सेक्टर-32 के कार्यालय से शुरू हो होकर सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32डी, मार्केट से हाेते हुए, सेक्टर के अन्दर से हाेते हुए, सेक्टर 32डी की मार्केट, 32 ए से हाेते हुए उत्सव स्थल साेपिंस स्कूल के साथ वाले ग्राउंड में संपूर्ण हुई।

इसके अलावा राजेश कुमार ढल्ल ने बताया कि 10 मार्च काे हाेली के रंग बालाजी के संग का भव्य अायाेजन हाेगा। इसमें बालाजी का भव्य चांदी का दरबार, फूलाें की हाेली, सवामणी भाेग अाैर भंडारा लगाया जाएगा। इस समाराेह में गायक प्रमाेद त्रिपाठी, इंटरनेशनल शिवम म्यूजिकल ग्रुप बालाजी के भजनाें से गुणगान करेंगे।

खबरें और भी हैं...