पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Woman Stabbed 7 Month Old Girl Stabbed With Knife 16 Stitches

महिला से मारपीट में 7 महीने की बच्ची के सिर में मारा चाकू, लगे 16 टांके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}हालत खतरे से बाहर...चाकू का वार 7 महीने की मासूम के सिर पर लगा। वार लगने के बाद सिर से खून निकलने लगा। गनीमत रही कि इस हमले में मासूम की जान नहीं गई। बच्ची के सिर में 16 टांके लगे हैं। फिलहाल नाबालिग अस्पताल में एडमिट है। बच्ची के सिर का सीटी स्कैन और एक्सरे करवाया गया है, ताकि क्लीयर हो सके कि बच्ची के सिर में कोई गंभीर चोट तो नहीं पहुंची है।

चंडीगढ़ | रामदरबार की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके घर के सामने रहने वाले राहुल ने उनपर चाकू से हमला किया। इसमें उनकी 7 महीने की पौती घायल हो गई है। शिकायत के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कातिलाना हमले करने की धारा और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रामदरबार की रहने वाली सुनीता ने बताया कि वह अपने परिवार समेत रहती है। उनके तीन बेटे हैं। एक बेटे की दो बेटियां हैं। घटना के समय सुनीता घर पर मौजूद थी। बहू 7 महीने की सीरत को घर छोड़कर गई थी। इस बीच सुनीता के बेटे और उनके घर के सामने रहने वाले राहुल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने झगड़ा शांत करवाया। बाद में राहुल की मां उसे अपने घर के अंदर ले गई। थोड़ी देर बाद राहुल घर से एक चाकू लेकर आया। सुनीता बच्चे को गोद में लेकर बैठी हुई थी। आते ही आरोपी ने चाकू निकाला और सुनीता की तरफ वार कर दिया। लेकिन चाकू 7 ममहीने की बच्ची को लगा। सुनीता ने शोर मचाया। इस पर जमा हुई भीड़ ने जानकारी पुलिस को दी। तुरंत घायल बच्ची और सुनीता को इलाज के लिए जीएमसीएच 32 लेकर जाया गया। पुलिस ने सुनीता के बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...