पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वुमन डे: महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांउट काॅर्मल स्कूल सेक्टर 47 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिवानंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट व स्वर सुधा रिकॉर्डिंग स्टूडियो ने महिला सम्मान समाराेह मनाया। मुख्य अतिथि डॉक्टर गोमा बाली बजाज और सम्मानित अतिथि में अमिता शुक्ला, डॉक्टर नवदीप कौर बोपाराय, जसवंत कौर मौजूद रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार चौबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्राें से कुल 32 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कई महिलाओं के अतिरिक्त सुखबीर पाल कौर, अनुरीत पाल कौर, अमनप्रीत कौर, अलीशा, अष्नीत कौर, सिमरन कौर, जसप्रीत कौर, मिसेज भावना खरबंदा, श्रुति खरबंदा, बीरा देवी, रहनुमा रानी को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की सचिव सरोज चौबे ने बताया कि इस सम्मान समारोह में यूनिवर्सल आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा वूमेन एम्पावरमेंट के ऊपर नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

खबरें और भी हैं...