खान-पान पर ध्यान दें महिलाएं: मखैल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चंडीगढ़ के होटल पार्क व्यू में डा. बायोवेदा के मैग्नाफेम द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें डा. बायोवेदा के को-फाउंडर यूएसए के मिखैल काजाकेविच, मिसेज स्टार फेम इंडिया 2020 की टाइटल विनर कविता संधू और कायजन सिस्टम की डायरेक्टर डा. तूलिका मेहता अतिथि रहीं। इस मौके पर महिला दिवस के महत्व और महिलाओं के विचारों को साझा किया गया।
मिखैल काजाकेविच ने कहा कि अब महिलाओं को ज्यादा काम करना पड़ता है और उसके मुकाबले उनके खान पान का इतना ध्यान नहीं दिया जाता है। इसी वजह से उन्होंने मैग्नाफेम को इजाद किया है। इसके प्रयोग से महिलाओं में शक्ति बढ़ेगी। पार्क व्यू सेक्टर-24में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कविता संधू ने कहा कि महिला तो पहले ही सशक्त है। उनके सशक्तिकरण की बात न करके बात उनकी सुरक्षा और उनको दी जाने वाली योजनाओं पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सबसे आवश्यक है कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस मौके पर डा. तूलिका मेहता ने कहा कि महिला दिवस किसी एक दिन का नहीं है बल्कि हर दिन ही महिलाओं का होता है। कार्यक्रम के दौरान कविता संधू और डा. तूलिका मेहता को सम्मानित किया गया।