पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं की पहली पसंद कॉटन रनिंग फैब्रिक और कुर्तियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ | किसान भवन सेक्टर-35 में लाइफस्टाइल एग्जिबीशन कॉटन फैब लगी है। इसमें, जहां हर उम्र-वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है। यहां लगे 60 स्टॉल्स में कॉटन का रनिंग फैब्रिक और कुर्तियां, डिजाइनर सूट्स और साड़ियों की वैरायटी डिस्प्ले है। राजेश कुमार ने बताया कि गर्मियों में कॉटन के सूट्स पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए एग्जिबीशन में ट्राईसिटी के अलावा कोलकाता, जयपुर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, लखनऊ अादि जगह के आर्टिजंस कॉटन की वैरायटी लेकर आए हैं। उन्होंने कॉटन की वैरायटी के अलग-अलग प्रिंट्स डिस्प्ले किए हैं, जैसे हैंडपेंटेंड, एम्ब्रॉयडरी, कटवर्क, इक्कत प्रिंट आदि। इनके अलावा राजस्थानी ब्लॉक प्रिंट, लखनवी चिकन फैब्रिक, बनारसी कॉटन फैब्रिक, बाटिक प्रिंट, मलमल फैब्रिक आदि की भी बड़ी रेंज हैं। यह एग्जिबीशन 16 मार्च तक चलेगी।
खबरें और भी हैं...