एमसीएम में रोशा परीक्षण पर कार्यशाला
एमसीएम काॅलेज फाॅर वुमन सेक्टर-36 के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग ने क्लीनिकल सेटिंग्स में सर्वाधिक प्रयोग में आने वाले तकनीक रोशा इंकब्लाट परीक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का संचालन सोमैटिक इंकब्लाट सोसाइटी के प्रधान तथा यूनिवर्सिटी ऑफ़ अलास्का, यूएसए के प्रोफेसर बीएल दुबे ने किया। इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य साइकोलॉजी विभाग के पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों को रोशा इंकब्लाट परीक्षण तकनीक के संचालन, स्कोरिंग तथा व्याख्या की जानकारी देना था। कार्यशाला में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ कौशल आधारित तत्वों पर भी जोर दिया गया जिसे संकाय के सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने सराहा।