होली पर झगड़े के बाद युवक को मारा कटर, 30 टांके लगे
चंडीगढ़| होली पर किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते तीन लड़कों ने एक युवक पर हमला कर दिया। उसकी छाती और बाजू पर कटर से वार कर दिया जिससे उसके शरीर पर 30 टांके आए है। मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जिसकी पहचान धनास के रहने वाले आशिष के रूप में हुई है।
बताया गया कि घटना वीरवार दोपहर की है जब आशीष अपने दोस्त के साथ खड़ा हुआ था। इसी दौरान तीन लड़के आए। आते ही उन्होंने बहस करनी शुरू कर दी। इसके बाद एक युवक ने कटर निकाला अाैर आशीष पर वार कर दिया। घटना के बाद लड़के मौके से फरार हो गए जबकि आशीष को इलाज के लिए जीएमएसएच 16 में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक स्तर पर जांच में सामने आया है कि होली के दिन आशीष की लड़कों के साथ दोस्त के कारण बहस हो गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए आशीष पर हमला कर दिया। पुलिस अब आशीष के बयान दर्ज कर रही है ताकि केस दर्ज किया जा सके।