- Hindi News
- National
- Chandigarh News Youth From Chandigarh Haryana Punjab Auditioned For Web Series
चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब के युवाओं ने दिए वेब सीरीज के लिए ऑडिशन
एक्टिंग में जाना हैं अागे
 बचपन से शाैक रहा कि किसी तरह अपने टैलेंट को दुनिया में दिखा सकूं, लेकिन कभी परिवार का सपोर्ट नहीं मिला। जब यहां ऑडिशन के बारे में पता लगा तो इस मौके को गंवाना मुझे मंजूर नहीं था। अब थोड़ा सपोर्ट मिला है इसलिए मैं आज यहां हूं। वैसे मैं मार्केटिंग प्रोफेशनल हूं, लेकिन सपना एक्टिंग में ही आगे जाने का है। 
- अनंदिता, उम्र 29
दुनिया में कुछ बनके दिखाना है
 मुझे एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग सब पसंद है। पापा कहते हैं जितना आप कॉन्फिडेंट दिखोगे, उतना ही लोग आपसे प्रभावित होंगे। इसीलिए मैं हर जगह कॉन्फिडेंस कैरी करती हूं। मुझे बस स्टार बनकर चमकना है। फील्ड चाहे जो भी हो, दुनिया में कुछ बनके दिखाना है। एक ऑडिशन पहले दिया था, पर खास नहीं हुआ। इस ऑडिशन में मैंने मेहनत कि है, हो सकता है सलेक्ट हो जाऊं। 
- रिद्दीमा, उम्र 9
पोएट्री का भी शाैक
 वैसे तो मैं टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़ा हूं, लेकिन मॉडलिंग का शौक बचपन से ही रहा। मॉडलिंग करता रहता हूं, लेकिन आज जैसा प्लेटफॉर्म पहली बार मिला है। मॉडलिंग के साथ मुझे पोएट्री का भी शाैक है। आज मैंने ऑडिशन में यह गाया - तुम मुझको कब तक रोकोगे, झुक झुककर खड़ा हुआ, अब झुकने को शाैक नहीं। आर्मी बैकग्राउंड में पला बढ़ा हूं तो कॉन्फिडेंस से ही अपने टैलेंट को लोगों तक पहुंचाता हूं। 
- ऋतिक, उम्र 20
सिंगिंग-एक्टिंग है जिंदगी
 मेरी जिंदगी का मकसद है सिंगिंग और एक्टिंग है। बिना सिंगिंग मुझे लगता है जैसे जिंदगी बाकी ही नहीं रही। फिल्मों के गाने लिखना और गाना चाहता हूं। काफी समय से देख रहा था कोई ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां से मंजिल के लिए रास्ता मिल सके। खुश हूं कि आज यहां ऑडिशन देने को मिला। अब तो मैं खुद को मंजिल के करीब महसूस कर रहा हूं। 
- अभिजीत सिंह, उम्र 19
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
सही वक्त पर सही मौका मिलना बहुत जरूरी होता है। उसके जरिए सफलता की मंजिल को पाने का रास्ता स्पष्ट हो जाता है। ऐसा ही मौका मिला चंडीगढ़ के युवाओं को, जो कोई जॉब कर रहा है, और किसी का बिजनेस है लेकिन उनका सपना अपने शौक को पूरा करना है। दरअसल, सेक्टर-34 में एक वेब सीरीज के लिए चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब से कई बच्चे ऑडिशन देने आए। एक्टिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग आदि के जरिए उन्हाेंने अपना टैलेंट दिखाया। दस साल से कम बच्चे और 30 साल तक के युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान हमने उनसे एक्टिंग में करिअर को लेकर बात की।
Auditions