पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राजील की फीफा विश्व कप टीम में शामिल नेमार (लीड 1)

ब्राजील की फीफा विश्व कप टीम में शामिल नेमार (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राजील की फीफा विश्व कप टीम में शामिल नेमार (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोच तिते द्वारा घोषित इस टीम में डानिलो और फागनेर को शामिल किया गया है।
सर्जरी के बाद वापसी करने वाले नेमार ने वर्तमान में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब में फुटबाल के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है।
इस साल फरवरी में एक मैच के दौरान नेमार को पैर में चोट लगी थी और मार्च में उनकी इस चोट की सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने कहा था कि नेमार तीन माह तक फुटबाल मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ब्राजील टीम के चिकित्सक रोड्रिगो लास्मार का कहना है कि नेमार की सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है।
रियो डी जनेरियो में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चिकित्सक ने कहा, \"\"हम करीबी रूप से नेमार पर नजर बनाए हुए हैं। वह प्रशिक्षण की शुरुआत करेंगे। वह अब गेंद के साथ प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं और आशा है कि वह विश्व कप से पहले होने वाले दोस्ताना मैचों में हिस्सा लेंगे।\"\"
अगले माह से रूस में होने वाले विश्व कप के लिए ब्राजील टीम में एडरसन, डानिलो, फर्नादिन्हो और गेब्रिएल जीसस को भी शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में चोटिल डानी एल्वेस नहीं खेल पाएंगे।
इस पर कोच तिते ने कहा, \"\"डानी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और अच्छा नेतृत्व करते हैं। हमें उनकी कमी बेहद खलेगी, लेकिन हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं।\"\"
ब्राजील को 14 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए ग्रुप-ई में कोस्टा रिका, सर्बिया और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल किया गया है। वह 17 जून को स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।
कोच तिते ने कहा कि ब्राजील इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत का प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा।
ब्राजील टीम :
गोलकीपर : एलिसन, कासियो, एंडरसन
डिफेंडर : डानिलो, गेरोमेल, फिलिपे लुइस, मार्सेलो, मार्किन्होस, मिरांडा, फागनेर, थियागो सिल्वा
मिडफील्डर : कासेमीरो, फर्नादिन्हो, फ्रेड, पॉलिन्हो, फिलिपे कोटिन्हो, रेनाटो ऑगस्तो, विलियन
फारवर्ड : डॉगलस कोस्टा, फिर्मिनो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, टाइसन
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...