पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कभी किसिंग सीन न करने की खाई थी कसम, लेकिन अब बन गई टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस, Nia Sharma Interview

कभी किसिंग सीन न करने की खाई थी कसम, लेकिन अब बन गई टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट वुमन के तौर पर सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली निया शर्मा, एक बार फिर अपने बिदांस अंदाज में वेब सीरीज ‘ट्विस्ड’ के सीजन 2 में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इसमें निया का और ज्यादा बोल्ड रूप दर्शकों को देखने को मिलेगा, उनसे हुई बातचीत..

 

आप एक बार फिर से ट्विस्टेड के सीजन 2 में नजर आएंगी। सुना है इस बार आपका शो और भी ज्यादा बोल्ड होगा?

बोल्डनेस का स्तर आंकना मेरे लिए मुश्किल है। मैं वही करती हूं जो मेरे किरदार की मांग होती है और इसकी तुलना पहले सीजन से करना संभव नहीं है। उस दौरान मैं कुछ ज्यादा ही नर्वस थी। लेकिन अब मैं आत्मविश्वास से भरपूर हूं। 

 

आपको टीवी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड स्टार के रूप में देखा जाता है जो अपनी बात कहने में कभी नहीं शर्माती। आप अपनी इस बोल्डनेस को कैसे डिफाइन करेंगी?

देखिये लाइफ में कुछ भी आसान नहीं है। मुझे ये काम सिर्फ बोल्ड होने की वजह से नहीं मिला है, बल्कि यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। जब मैं यहां नई आई थी तो मैंनेकसम खाई थी कि कभी किसिंग सीन नहीं करूंगी पर इंडस्ट्री में कई साल बिताने के बाद मुझे एहसास हुआ कि बतौर एक्ट्रेस मैं अपनी लिमिट्स तय नहीं कर सकती। बोल्ड होने का मतलब वो नहीं है जिसके लिये मैं जानी जाती हूं, बल्कि बोल्ड का मतलब यह है कि मैं अपनी बात बिना डरे कहने की ताकत रखती हूं। बाकी बोल्ड सीन करना मेरे काम का हिस्सा है, जो बिल्कुल आसान नहीं है। जो मैंने किया वो इस सीरीज का हिस्सा है। मैं इसे करते वक्त स्क्रीन पर असहजता या घबराहट नही दिखा सकती। 

 

आपकी बोल्डनेस की कुछ लोग सराहना करते हैं तो कुछ इसका तिरस्कार भी करते हैं?

मैं आलोचना को नकारात्मक तरीके से नहीं लेती बल्कि में उस आलोचना पर ध्यान देती हूं। समझने की कोशिश करती हूं, क्योंकि यह मेरे काम का हिस्सा है। मैंने जब बोल्ड बनने के लिये सार्वजनिक मंच का हिस्सा बनना स्वीकार किया है तो मैं हर किसी से तारीफ की उम्मीद नहीं कर सकती और मुझे इन बातों से फर्क भी नहीं पड़ता।

 

आपके प्रति इस तरह की नकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर आपके घरवालों का क्या रिएक्शन होता है?

मेरी मॉम किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर नहीं हैं इसलिये उनको इस बारे में कुछ पता ही नहीं चलता है। बल्कि जब मैं घर जाकर अपने बारे में कही बातें मां को बताती हूं तो वो बहुत हंसती हैं क्योंकि उनको पता है कि मैं किस तरह की लड़की हूं। उनको पता है कि मैं थोड़ी अजीब और मूर्ख हूं। मेरी मां ने मुझे कभी अपनी बात कहने से नहीं रोका। यहां तक कि मेरे घर के किसी भी मेंबर ने मेरी आलोचना को गंभीरता से नहीं लिया।

 

 क्या आप विक्रम भटट की अगली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं?

नहीं, यह बिल्कुल सच नहीं है। मैं इस खबर से अंजान हूं। मुझे खुद नहीं पता िक इस तरह की खबरें कहां से आती हैं।

 

क्या आप प्यार में हैं और किसी को डेट कर रही हैं?

डेटिंग वो बड़ा शब्द नहीं है, जिसे आप करते हैं या नहीं करते हैं। बल्कि मेरी नजर में प्यार वो भावना है, जिसे आप महसूस कर सकते हैं। जिसके बारे में आप अपने लोगों से ढ़ेर सारी बातें कर सकते हैं। हर किसी की जिंदगी में ये प्यार भरे लम्हे होते हैं। मेरी भी जिंदगी  में प्यार भरे वो लम्हे हैं, जिनके बारे में मैं सोच सकती हूं। शरमा सकती हूं उसके बारे में बात कर सकती हूं। जिसे अपने करीब ना पाकर उदास हो सकती हूं। ये हमारी जिंदगी का हिस्सा है। मेरे ख्याल से आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया है। 

 

शादी के बारे में क्या राय है?

शादी के नाम से मुझे थोड़ा डर लगता है। क्योंकि मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि मैं शादी के लायक हूं कि नहीं। मुझे नहीं लगता कि मैं शादी के लिये तैयार हूं। इसके लिए अभी थोड़ा वक्त है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति से मुझे पॉजीटिव वाइब्स मिलेंगी तो मैं जरूर प्यार भरे रिश्ते में बंधना चाहूंगी।

 

आखिरी सवाल आप अपने आप को फिट और हेल्दी कैसे रखती हैं?

कुछ महीने पहले तक मैं अपनी हेल्थ के लिये कुछ नहीं कर रही थी। अभी पिछले ही महीने मैंने अपना वेट कम करने के लिये बहुत डाइटिंग की है लेकिन बाद मैं मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी हेल्थ को नुकसान पहुचां रही हूं। खुद को अनदेखा कर रही हूं लेकिन अब मुझे अक्ल आ गई है और इसीलिए मैंने एक जिम भी जॉइन कर लिया है, जहां पर मैं हर रोज एक्सरसाइज करती हूं। फिलहाल मेरा वजन तो कम नहीं । हुआ लेकिन मेरे हारमोन्स जरूर बैलेंस्ड हो गए हैं। एक्सरसाइज के बाद मैं अपने आप में बदलाव महसूस करती हूं। जहां तक फूड हैबिट्स की बात है तो मैं जंक फूड बिल्कुल भी नहीं खाती। घर का बना खाना ही खाती हूं और सब्जी या फ्रूट्स ज्यादा खाती हूं।