पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनाइजीरिया ने 14 फ़रवरी को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को सुरक्षा कारणों की वजह से छह हफ़्तों के लिए टाल दिया है.
शनिवार देर रात चुनाव टालने की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग के प्रमुख अताहिरु जेगा ने कहा, \"चुनाव को 28 मार्च तक टाला जाना इसलिए ज़रूरी था क्योंकि हमारे पास मतदाताओं की सुरक्षा के लिए सैन्य बलों की कमी है.\"
नाइजीरिया की सेना देश के उत्तर-पश्चिमी इलाक़े में बोको हराम के चरमपंथियों के साथ संघर्ष कर रही है.
विपक्षी दलों ने चुनाव टाले जाने को \'\'नाइजीरिया के लोकतंत्र को झटका\'\' बताया है.
नाइजीरियाई ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस की ओर से पूर्व सैन्य शासक मुहम्मदु बुहारी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और वर्तमान राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन को चुनौती दे रहे हैं.
संवाददाताओं का कहना है कि दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुक़ाबला होने की संभावना है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.