पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला। उत्तर रेलवे के पठानकोट कैंट - जम्मूतवी रेल सेक्शन पर पठानकोट कैंट - भरोली और हीरानगर - घगवाल स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के 2 सब-वे के निर्माण कार्य के दौरान मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली लंबी दूरी की कुछ रेलगाडियां प्रभावित होंगी।
- उत्तर रेलवे पीआरओ विनोद कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार यह ट्रैफिक ब्लॉक 20 अप्रैल को 9.30 घंटे का होगा। इस दौरान 10 रेलगाडियों को रद्द, 3 को बीच रास्ते रद्द / शुरू व 4 रेलगाडियों को बीच रास्ते रोककर चलाया जाएगा।
रद्द होने वाली रेलगाड़ी
15653 गोवाहटी - जम्मूतवी एक्सप्रेस - 18 अप्रैल ।
16031 चेन्नई सेंट्रल - श्री माता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस - 18 अप्रैल ।
12919 इंदौर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस - 19 अप्रैल ।
04401 आनंद विहार टर्मिनल - श्री मात वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी - 19 अप्रैल ।
12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - इंदौर मालवा एक्सप्रेस - 20 अप्रैल ।
12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस - 20 अप्रैल ।
15654 जम्मूतवी - गोवाहटी एक्सप्रेस - 20 अप्रैल ।
16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - चेन्नई सेंट्रल अंडमान एक्सप्रेस - 20 अप्रेल ।
04402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन - 20 अप्रैल ।
12471 बांद्रा टर्मिनस - श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस - 22 अप्रैल
बीच रास्ते रद्द / शुरू होने वाली रेलगाडियां
- रेलगाड़ी संख्या 12237 वाराणसी - जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 19 अप्रैल को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रद्द रहेगी। इसलिए गाड़ी संख्या 12238 जम्मूतवी - पठानकोट बेगमपुरा एक्सप्रेस 20 अप्रैल को पठानकोट रेलवे स्टेशन से चलेगी। गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी - अहमदाबाद एक्सप्रेस 20 अप्रैल को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन से चलेगी।
बीच रास्ते रोककर चलाई जाने वाली रेलगाडियां
- गाड़ी संख्या 18101 राउरकेला - जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस 18 अप्रैल को 360 मिनट के लिए बीच रास्ते रोककर दोबारा चलाई जाएगी। इसी प्रकार 18102 जम्मूतवी - राउरकेला मूरी एक्सप्रेस 20 अप्रैल को जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - दिल्ली मेल को 20 अप्रैल को 35 मिनट के लिए रोककर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस - श्री माता वैष्णो देवी कटरा को भी 19 अप्रैल को बीच रास्ते रोककर चलाया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.