- Hindi News
- National
- New Delhi News Nirbhaya39s Convict Vinay Now Challenged Dismissal Of Mercy Petition
निर्भया के दोषी विनय ने अब दया याचिका खारिज करने को चुनौती दी
निर्भया के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा ने शुक्रवार को नया पैंतरा चला। फांसी की सजा की तामीली से हफ्ते भर पहले उसने दया याचिका खारिज करने पर सवाल उठाते हुए हाईकाेर्ट की रजिस्ट्री में अर्जी लगाई है। उसने दावा किया है कि राष्ट्रपति की ओर से दया याचिका खारिज किए जाने में प्रक्रियागत खामियां और संवैधानिक अनियमितताएं थीं। इस मामले में राष्ट्रपति को भेजी गई अनुशंसा में दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन के दस्तखत नहीं हैं। यह भी दलील दी गई है कि तब चुनाव की अाचार संहिता लागू थी अाैर जैन केवल एक उम्मीदवार थे। ऐसे में वे गृह मंत्री के अधिकाराें का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे।