पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमधु पाल
मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
बॉलीवुड के मशहूर सेट डिज़ाइनर नितिन देसाई ने कई फ़िल्मों के लिए भव्य सेट तैयार किए हैं.
मुंबई से तक़रीबन 60 किलोमीटर दूर करजत में नितिन देसाई का अपना स्टूडियो है.
साल 2010 में आई फ़िल्म \'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई\' के लिए नितिन देसाई ने 70 के दशक के मुंबई शहर का सेट डिज़ाइन किया.
इसके लिए उन्होंने छोटी-छोटी झोपड़ियो के अलावा, दुकान और पारसी रेस्टारेंट तक का सेट बनाया.
दर्शकों को अहसास भी नहीं हो पाया कि पूरी फ़िल्म आउटडोर लोकेशंस पर नहीं बल्कि सेट पर शूट की गई.
\'जोधा अकबर\' का सेटइसी तरह साल 2007 में आई निर्देशक मधुर भंडारकर की फ़िल्म \'ट्रैफ़िक सिग्नल\' में भी आपने मुंबई की जो व्यस्त सड़कें और ट्रैफ़िक देखा वो असल नहीं बल्कि सेट था.
इस फ़िल्म की 80 फ़ीसदी शूटिंग करजत स्थिति इन सेट्स पर हुई.
साल 2008 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फ़िल्म \'जोधा अकबर\' का सेट उस वक़्त के सबसे बड़े और सबसे महंगे सेट में से था.
निर्देशक आशुतोष गोवरीकर ने नितिन देसाई से ऐसा सेट बनवाया जो आगरा फ़ोर्ट जैसा हो.
नितिन देसाई अब तक 178 फ़िल्मों के सेट डिज़ाइन कर चुके हैं. नौ साल पहले फ़िल्म \'जोधा अकबर\' के लिए उन्होंने जो सेट बनाया था वो आज भी मौजूद है जहां टीवी सीरियल \'जोधा अकबर\' की शूटिंग चल रही है.
चार नेशनल अवॉर्डनितिन कहते हैं, \"हमने इस सेट को साढ़े छह महीने में तैयार किया. हमारी 12 लोगों की टीम आगरा फ़ोर्ट गई और वहां हमने उसके डिज़ाइन की गहन स्टडी की. तब यहां आकर उसका ढांचा तैयार किया.\"
नितिन चंद्रकांत देसाई का ये एनडी स्टूडियो 42 एकड़ में फैला है. इसमें सबसे पहले आमिर ख़ान की फ़िल्म \'मंगल पांडेय\' की शूटिंग हुई थी.
वैसे नितिन देसाई को असल पहचान मिली थी 1993 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म \'1942 अ लव स्टोरी\' का सेट डिज़ाइन करने के लिए.
नितिन देसाई को आर्ट डायरेक्टर के तौर पर चार नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.
उन्हें देवदास, लगान, हम दिल दे चुके सनम और डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर के लिए ये सम्मान मिले.
सितारों के बंगलेनितिन देसाई के एनडी स्टूडियो के निर्माण से पहले वो फ़िल्म सिटी स्टूडियो में सेट बनाया करते थे लेकिन एक बार फ़िल्म ख़त्म होने के बाद उन्हें सेट तुड़वाना पड़ता था जो उन्हें पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने करजत में ज़मीन ख़रीदकर अपना स्टूडियो ही बना लिया. यहां वो सेट को तुड़वाते नहीं बल्कि थोड़ा बदलाव दे देते हैं.
कई बार बड़े फ़िल्मी सितारों को शूटिंग के सिलसिले में एनडी स्टूडियो में कई दिनों तक रहना पड़ता है. इस वजह से उनके रहने के लिए यहां अस्थाई बंगले भी बनाए गए हैं.
इस समय सलमान ख़ान यहां रुके हुए हैं और अपनी फ़िल्म \'प्रेम रतन धन पायो\' की शूटिंग कर रहे हैं.
यहां कई जूनियर आर्टिस्ट के लिए भी घर बनाए गए हैं.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.