पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत सभी 11 उम्मीदवार गुरुवार को विधानपरिषद के लिए विधिवत चुन लिए जाएंगे। शाम साढ़े तीन बजे इन्हें जीत का प्रमाणपत्र मिल जाएगा। तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है।
जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा रामेश्वर महतो और खालिद अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान और राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, रामचन्द्र पूर्वे और सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन को जबकि कांग्रेस ने प्रेमचन्द्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा हम ने संतोष मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसे राजद का समर्थन प्राप्त है। किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं उतरने के बाद इन सारे दलीय उम्मीदवारों की जीत पक्की हो गयी थी। जीत की औपचारिक घोषणा ही शेष रह गयी थी। विधानपरिषद चुनाव में जीत के लिए न्यूनतम 21 वोटों की दरकार थी। ऐसे में विधानपरिषद का गणित सेट था।
सभी दलीय उम्मीदवारों की जीत के बाद विप में दलों की स्थिति इस प्रकार होगी
जदयू- 32, भाजपा- 22, राजद- 09, कांग्रेस-03, भाकपा- 02, लोजपा-02, रालोसपा-01, हम-01, निर्दलीय-03
चुनाव के बाद गठबंधन की स्थिति:
एनडीए- 57, महागठबंधन- 13, भाकपा- 02, निर्दलीय-03
ये हैं उम्मीदवार:
जदयू- नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो, खालिद अनवर
भाजपा- सुशील मोदी, मंगल पांडेय, संजय पासवान
राजद- राबड़ी देवी, सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन, रामचंद्र पूर्वे
हम- संतोष मांझी
कांग्रेस- प्रेमचन्द्र मिश्रा
पार्टी खाली होगी सीटें मिलेंगी लाभ/हानि
जदयू 05 03 2 सीटों का नुकसान
भाजपा 04 03 1 सीटों का नुकसान
राजद 01 03 3 सीटों का लाभ
हम 00 01 1 सीट का लाभ
कांग्रेस 00 01 1 सीट का लाभ
पहली बार जाएंगे विप में:
संजय पासवान, प्रेमचन्द्र मिश्रा, रामेश्वर महतो, खालिद अनवर, सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन, संतोष मांझी
चार को फिर मौका:
नीतीश कुमार, सुशील मोदी, मंगल पांडेय, राबड़ी देवी
लंबे अंतराल के बाद अवसर:
रामचन्द्र पूर्वे
विधानपरिषद में हम का खुलेगा खाता
इस समय हम का विधानपरिषद में कोई सदस्य नहीं है। विधानपरिषद में जदयू, भाजपा, राजद, कांग्रेस, लोजपा, रालोसपा और भाकपा के सदस्य हैं। संतोष मांझी के रुप में हम का खाता खुलेगा।