पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News No Allocation Of Land To Ranchi Smart City Nor Speed To Project In Smart City Ranking We Are Backward From The Third Straight To The 14th Position

रांची स्मार्ट सिटी को न जमीन का आवंटन, न प्रोजेक्ट को मिली गति असर; स्मार्ट सिटी रैकिंग में हम पिछड़े, तीसरे से सीधे 14वें पायदान पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड में सरकार बदलते ही पुरानी योजनाओं की कलई खुलकर सामने आने लगी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को देशभर के 100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग जारी की है, जिसमें रांची 14वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछले माह जारी की गई रैंकिंग में रांची तीसरे स्थान पर बरकरार था। 14वें स्थान पर पहुंचने के पीछे स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट का काम बंद होना और कई प्रोजेक्ट पर किसी तरह का निर्णय नहीं होना बताया जा रहा है। पिछले 1 साल से रांची स्मार्ट सिटी की रैंकिंग डीपीआर बनाने, टेंडर करने और वर्क आॅर्डर जारी करने के आधार पर ही मिल रहा था। लेकिन, अब काम के प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग मिल रही है। इस बार पहले स्थान पर आगरा, दूसरे स्थान पर अहमदाबाद, तीसरे स्थान पर कानपुर, चौथे स्थान पर इंदौर और पांचवें स्थान पर सूरत पहुंच गया है।

इससे भी रैंकिंग बिगड़ी है

नई सरकार बनने के बाद राजधानी में प्रस्तावित 4 स्मार्ट रोड में 3 का काम बंद करा दिया गया है। फ्लाईओवर का काम भी ठप पड़ा है। हरमू और रातू रोड फ्लाईओवर पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, इसका भी असर रैंकिंग में दिखा। क्योंकि सरकार ने पिछले दो माह में कोई नया वर्क आर्डर जारी किया है और ना ही पहले से चल रही योजना पर कोई ठोस निर्णय लिया गया है।

ये हैं वजह... 6 माह में जमीन आवंटन में एक कदम आगे नहीं बढ़े

{रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धुर्वा में 656 एकड़ जमीन पर एरिया बेस्ट डेवलपमेंट किया जा रहा है। सरकार ने जमीन आवंटन की पॉलिसी बना ली है, लेकिन पिछले 6 माह से जमीन आवंटन की दिशा में एक कदम आगे नहीं बढ़ी।

यह काम भी पूरा नहीं हुआ

{ग्रीन फील्ड एरिया में अर्बन टावर, सिविक सेंटर, झारखंड अर्बन प्लैनिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पावर ग्रिड का निर्माण होना है। अभी तक सिर्फ जुपमी बिल्डिंग ही बना है। अर्बन टावर व सिविक सेंटर पर मात्र 10% काम हुआ। इससे भी रैंकिंग पर असर पड़ा।

{पैन सिटी सॉल्यूशन के तहत पूरे रांची शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम , अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम, कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जाना था । इसमें अभी सिर्फ कमांड कंट्रोल सेंटर के तहत चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइट लगाए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...