पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहां ज्यादा मांग, उन ATM पर ज्यादा कैश डालना शुरू, 2000 का नोट इस तरह बिगाड़ रहा गणित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.    शहर में कैश की 60 फीसदी पूर्ति करने वाली ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) में अक्षय तृतीया पर भी नो कैश के बोर्ड दिखे। हालांकि मंगलवार के मुकाबले लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। बैंकों को एटीएम में डालने के लिए जरूरत का 60% कैश मिला है। ऐसा इस माह में  पहली बार हुआ है। अब तक 15-20% कैश ही डल रहा था। दरअसल, यह पूरा संकट एसबीआई के एटीएम पर ही केंद्रित हो गया है। अब वह एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाकर एटीएम को मॉनिटर कर रहा है। अब वह हर एटीएम की विड्राल हिस्ट्री निकालकर उसमें कैश डाल रहा है। 

 

2000 का नोट इस तरह बिगाड़ रहा गणित 

 

एटीएम में पहले...
सारे बैंकों में 2000 के नोट की कैसेट थी। अधिकतम 40 लाख रुपए इसमें लोड किए जा सकते थे। लेकिन दो माह से 2000 के नोट नहीं मिल रहे थे। 

 

अब 2000 की जगह 200
इसलिए भारतीय स्टेट बैंक ने इस कैसेट को 200 के नोट से बदलना शुरू किया । अब तक 90 फीसदी एटीएम में 2000 की कैसेट को 200 से बदल चुका है।

 

कैश 25% घटा... 
यानी अब इनमें 2000 के नोट नहीं निकलेंगे। लेकिन इससे एटीएम की कैश स्टोर क्षमता 25 फीसदी तक घट गई।

 

और लोड सबसे ज्यादा... 
एसबीअाई के भोपाल में 40-42 फीसदी ही एटीएम हैं। लेकिन 70 फीसदी कार्डधारक यहां जाकर पैसा निकालते हैं।  

 

स्थिति सामान्य होने में एक हफ्ता लगेगा 
एसबीआई ने देर शाम कैश डालने का काम शुरू किया। पूरे प्रदेश में एसबीआई के 5000 से ज्यादा एटीएम हैं। वहां बिना 2000 के नोट के कैश मैनेजमेंट उसके लिए युद्ध जैसा साबित हो रहा है।  शहर में सरकारी क्षेत्र के छोटे बैंक और एक्सिस बैंक को छोड़कर शेष सारे प्राइवेट बैंक के एटीएम में कैश था। लेकिन लोग वहां गए ही नहीं। स्थिति सामान्य होने में अभी भी एक हफ्ते से ज्यादा समय लग सकता है। लीड बैंक मप्र के समन्वयक अजय व्यास ने कहा - हम जरूरत के हिसाब से सभी बैंकों को कैश दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति आने वाले दिनों में जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी। 

 

 

इसलिए बिगड़े हालात
पिछले एक माह से एटीएम में केवल 15 से 20 फीसदी ही कैश डाला जा रहा था। अप्रैल में यह स्थिति और बिगड़ गई। कैश केवल 10 फीसदी तक ही सिमट गया। 20 लाख की क्षमता वाले एटीएम में केवल 2 से 3 लाख डाले जा रहे थे। वह 2-2 घंटे में खाली हो रहे थे। 8 और 9 अप्रैल को एक भी रुपया  नहीं डाला गया।  17-18 अप्रैल को एटीएम में 50-50 फीसदी कैश मिला।  

 

2000 के नोट यहां हैं

आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकतर एटीएम में कैश है। लेकिन यहां हिट्स बेहद कम है। इन एटीएम की 2000 रुपए नोट की ट्रे भी यथावत है।  

 

आज यहां मिल सकता है कैश  
न्यू मार्केट,जेपी हाॅस्पिटल, नूतन कॉलेज, हबीबगंज, टीटी नगर और एमपी नगर जोन-1 जोन-2, मारवाड़ी रोड...

खबरें और भी हैं...