पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी से पहले लड़कियों ने लगाए एटीएम के फेरे, फिर भी नहीं मिला कुछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायसेन (एमपी) दोपहर के एक बजे हैं और शहर के आशा मेडिकल के पास वाले एसबीआई बैंक के एटीएम में लोग अंदर जा रहे हैं और पैसे न निकलने से गुस्से से बाहर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इसी एटीएम पर तीन युवतियां भी पैसे निकालने के लिए आई हुई हैं लेकिन एटीएम के बाहर लगी सूचना की एटीएम बंद है। सूचना पढ़कर गुस्से से तमतमा जाती हैं। दो दिन बाद लडकी की शादी, नहीं मिल रहा कैश...

 

 

- जिन लड़कियों की शादी है उन युवतियों से एक ने बताया कि उसकी खुद की शादी 20 अप्रैल की है। खरीदारी करना है लेकिन एटीएम में पैसे ही नहीं निकल पा रहे।

- पवन मालवीय और शुभम भदौरिया ने बताया वे शहर के चार एटीएम पर पैसे निकालने के लिए प्रयास कर चुके हैं लेकिन कहीं से पैसे नहीं निकले।

-  वे यहां पांचवे एटीएम पर आए हुए थे वहां भी नगदी न होने की सूचना लगी हुई थी। ऐसी स्थिति शहर में एक सप्ताह से बन रही है। 

- शहर में कुल 19 एटीएम हैं। इनमें से सात सिर्फ एसबीआई के ही हैं। जब एटीएम में नगदी की समस्या होने पर लीड बैंक मैनेजर पीके सिन्हा से बात की गई तो वे बोले अभी में बाहर हूं आकर जानकारी लेता हूं। 


3 प्रदेशों में चल रही समस्या 

- सागर रोड़ स्थित एसबीआई बैंक के चीफ मैनेजर मनोज कुमार बेहेरा से जब रायसेन के एटीएम नगदी की समस्या होने की बात पूछी तो वे बोले तीन प्रदेशों में इस तरह की समस्या चल रही है।

- रिजर्व बैंक से पैसा कम आ रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी सवाल उठाया कि दो हजार के नोट कहां गायब हो गए।

- इसके बाद श्री बेहेरा ने कहा कि एक एटीएम में 35 लाख रुपए रखे जाते है। मंगलवार को नगद राशि मिली है।