कोरोना वायरस को ना चाइनीज सामान को हां
खूब बिक रहा है चाइना मेड का कलर...कोरोना का डर भले ही लोगों को सता रहा हो, इसके बावजूद बाजार में चाइना मेड कलरफुल व्हिग और अन्य सामान जमकर बिक रहा है। युवाओं में इन व्हिग को पहनकर होली खेलने का क्रेज ज्यादा है। इसके साथ ही कई अन्य चीजें भी बिक रहा हैं।
एक ओर तो लोग कोरोना वायरस से डरे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर होली पर इस्तेमाल होने वाले चाइनीज रंगों और पिचकारियों आदि सामान की बाजारों में भरमार है। कुछ लोग इनसे दूरी बनाए हुए हैं तो कुछ अपने बच्चों के लिए इन्हें खरीद भी रहे हैं। इस बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि बाजार में बिक रहे सिंथेटिक रंगों का न तो खुद इस्तेमाल करंे और न दूसरों को ये रंग लगाएं। यह आपको और आपके अपनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कोशिश करें कि प्राकृतिक रंगों से होली खेलें। फूलों से रंग निकाल कर उनसे होली खेल सकते हैं। दूसरों को भी प्राकृतिक रंग लगाएं। इसके साथ ही बाजार में ऐसे रंग मिल जाएंगे जिनमें किसी प्रकार का हानिकारक केमिकल न मिला हो। यह बात डाॅ. जितेंदर शर्मा ने कही। उन्हाेंने कहा कि मेरी ड्यूटी कई बार होली के दिन इमरजेंसी वार्ड में लगी। उस दिन जो लोग इलाज के लिए आते हैं वे केमिकल युक्त रंगों से ज्यादा खतरनाक रंगों में सने होते हैं। इनमें से अधिकाशं युवा होते हैं जो होली पर शराब पीकर हुड़दंग करते दूसरों की जान को खतरे में डालते हैं।