पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. तीन साल पहले जब मैंने टीवी सीरियल नागार्जुन में सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया किया था, तो पैरेंट्स को लगा कि अब मैं इंडस्ट्री में पूरी तरह से स्थापित हो गया हूं। लेकिन सच कहूं तो इंडस्ट्री में स्थापित कोई नहीं होता है। एक प्रोजेक्ट के बाद दोबारा से नए सिरे से अगले प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। यह कहना है हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजी फेम भोपाल के अमन वशिष्ठ का।
- अमन ने मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रॉ एजेंट निखिल बख्शी का किरदार निभाया है। उल्लेखनीय है कि अमन मूलत: भोपाल निवासी है और पिछले पांच सालों में सिने इंडस्ट्री के अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है।
20 दिन में शॉर्टलिस्ट का आया मैसेज
- अमन ने बताया कि एक दिन मुझे सूचना मिली की फिल्म के लिए ऑडिशन हो रहे है। उस समय तक फिल्म का नाम डिस्क्लोज नहीं किया गया था। सभी लोगों की तरह मैं भी ऑडिशन में पहुंचा। मैंने ऑडिशन एक बार में बिना फम्बल के क्लीयर किया। मुझे यकीन तो था कि मेरा सिलेक्शन हो जाएगा। लेकिन 10 दिन तक कॉल न आने से मुझे निराशा हुई। लगभग 20 दिन बाद मुझे कॉल आया कि आपको शॉर्टलिस्ट कर लिया है।
भोपाल में किया है थिएटर
- अमन कहते हैं कि मुझे एक्टिंग का खासा शौक था। मेरे पैरेंट्स ने कॉलेज एजुकेशन के बाद मुझे थिएटर से जुडवाया। इस दौरान मैंने अशोक बुलानी के निर्देशन में नाटक ताजमहल का टेंडर में अभिनय किया। थिएटर के साथ-साथ एक्टिंग की बारीकियां सीखने के बाद मैंने मुंबई की ओर रूख किया।
रीडिंग के दौरान मिला आलिया से मिला सपोर्ट
- मैंने फिल्म से जुड़े सभी किरदारों से अगस्त 2017 में हुई रीडिंग सेशन के दौरान मिला था। मैं नवर्स बिल्कुल नहीं हुआ। और सभी ने सेट पर भी मेरा साथ बखूबी निभाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.