पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमरीकी को उत्तर कोरिया में छह साल की जेल

अमरीकी को उत्तर कोरिया में छह साल की जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तर कोरिया की एक अदालत ने एक अमरीकी नागरिक को \'शत्रुतापूर्ण गतिविधियों\' के लिए छह साल के सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है.

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने ये जानकारी दी है. मैथ्यु मिलर को अप्रैल में एक पर्यटक के रूप में वहां पहुंचते ही गिरफ़्तार कर लिया गया था.

अमरीका ने आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया मिलर और हिरासत में लिए गए अन्य दो लोगों को कूटनीतिक संबंधों में मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.

उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने मिलर के ख़िलाफ़ मामलों को स्पष्ट नहीं किया लेकिन उन्होंने दावा किया कि मिलर ने अपना वीज़ा फाड़ डाला और शरणार्थी बनने की मांग की.

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने कहा कि मिलर ने माना है कि वो कुछ समय उत्तर कोरिया की जेल में बिताना चाहते थे ताकि वे उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में जान सकें.

अदालत में पेश किए गए दस्तावेज़ों में उन्हें भगोड़ा और विकिलिक्स से जुड़ा बताया गया है.

विकिलिक्स वो संगठन है जिसने अमरीका की गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)