पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयोंगब्योन स्थित उसके प्रमुख परमाणु संयंत्र
अमरीकी ख़ुफिया सेवा के प्रमुख जेम्स क्लेपर ने कहा है कि अपने एक संयंत्र को दोबारा शुरू करने के बाद उत्तर कोरिया के पास इतना प्लूटोनियम हो सकता है जिससे एक परमाणु हथियार बनाया जा सकता है.
जेम्स क्लेपर का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली बनाने की दिशा में क़दम आगे बढ़ाए हैं.
उत्तर कोरिया ने हाल ही में लंबी दूरी के एक रॉकेट का प्रक्षेपण किया था जिसे आलोचक प्रतिबंधित मिसाइल तकनीक का परीक्षण बता रहे हैं.
पिछले साल सितम्बर में उत्तर कोरिया ने कहा था कि योंगब्योन स्थित उसके प्रमुख परमाणु संयंत्र ने सामान्य रूप से काम करना दोबारा शुरू कर दिया है.
यही संयंत्र उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के लिए प्लूटोनियम का मुख्य ज़रिया है.
उत्तर कोरिया ने इसी वर्ष जनवरी में चौथी बार परमाणु परीक्षण किया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.